जोगबनी (राज टाइम्स) अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत
पोसदहा पंचायत के पुलहा आदिवासी बस्ती वार्ड संख्या 12 में मकई के खेत से सड़ी-गली
अवस्था एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव को देखने से पता चलता है कि महिला की
हत्या छुरा घोप कर किया गया है। शव के बगल में ही छुरा फेका मिलने व महिला के पेट
पर छुरा घोपने का निशान दिखने से हत्या में छुरे के इस्तेमाल को बल मिलता है।
महिला का शव इस कदर सड़ गल गया है कि शव को देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
लोगों ने बताया कि शव के सड़ गल
जाने के पश्चात
काफी दुर्गंध आ रही थी। शव देखने से महिला शादीशुदा
लगती है। स्पष्ट रूप से पता चलता है कि महिला की हत्या 10 से 12 दिनों पूर्व कर
मकई के खेत मे फेक दिया गया था जिसकी भनक किसी को नही लगी। लाश से दुर्गन्ध निकले के बाद ग्रामीणों ने मकई
के खेत में जा कर देखा। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने आज
बथनाहा व नरपरगंज पुलिस को जानकारी दिया। जानकारी मिलने के बाद बथनाहा ओपी अध्यक्ष
राजेश कुमार रंजन व नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह सदल बल पहुंचकर जांच किया तथा
जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं