Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जोगबनी सीमा से सटे बिराटनगर के रानी में कोरोना के दो संक्रमित की पुष्टि



जोगबनी (राज टाइम्स) जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के प्रदेश संख्या एक के दो जिले मे रविवार को तीन कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है जिसमे सीमा से सटे बिराटनगर के रानी मिल्स एरिया के दो व धनकुटा जिले के एक महिला स्वास्थ्य कर्मी है। स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश संख्या एक अंतर्गत धनकुटा जिले की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल धनकुटा से चार  स्वास्थ्यकर्मी, 1 पुलिसकर्मी के स्वाब का नमूना बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के कोरोना प्रयोगशाला में जाच के बाद एक 34 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना पोजेटिव मिला है। वही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विराटनगर में पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज मिला है जिसमे एक महिला व एक पुरूष है। ये दोनों जोगबनी सीमा से सटे रानी के मिल्स एरिया वार्ड संख्या 15 व वार्ड संख्या 6 के बताये जाते हैं।
स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार इन दो जगहों पर पहली बार कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला विपदा व्यवस्थापन समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई गयी है। वही महानगर के प्रसाशन शाखा ने बताया कि विराटनगर महानगरपालिका के वार्ड संख्या 15 व 6 को सील कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं