Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महाराष्ट्र- वर्धा के सर्व सेवा संघ और सेवाग्राम आश्रम में मनाया गया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव समारोह

वर्धा (महाराष्ट्र)। गाँधी विचारधारा का शीर्ष संगठन "सर्व सेवा संघ" में आजादी का 75 वां  अमृत महोत्सव समारोह हर्ष  उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर 1935 से नई तालीम विद्यालय के गुरुजी रहे 96 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी,  वारुड गांव के रहने वाले वेलूर गुरुजी के हाथों झंडा फहराया गया और आजादी अमृत महोत्सव के स्मरण के लिए सर्व सेवा संघ परिसर में वृक्षारोपण  किया गया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए श्री गुरुजी ने कहा कि देश का हर नागरिक स्वाधीनता का अर्थ समझे और अपना कर्तव्य निभाएं। समारोह में वक्ता के रूप में शामिल गांधी सेवा संघ के अध्यक्ष कनकमल गांधी ने नई तालीम के संस्थापक आर्यनायकम और उनकी पत्नी नई तालीम के बारे में बताया कि वे सभी छात्र -छात्राओं को अपना परिवार मानते थे। वे सभीे का ख्याल रखते थे और इसलिए वे सभी के माता - पिता के समान पूजनीय थे। स्वतंत्रता -संग्राम  के लिए यहां के छात्र सत्याग्रही बनते थे। 

गाँधी जी भारत की आजादी के लिए सात लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की उम्मीद करते थे जिन्हे नई तालीम के तहत चरित्र निर्माण के लिए आर्यनायकम ने अपना लोक निर्माण की फैक्ट्री बना दिया था। और इसी फैक्ट्री से हम सभी बने है और गुरुजी हमारे समक्ष है। सारा देश हमारा  परिवार है। आजादी का यह अमृत महोत्सव को स्मरण करने के लिए हम सभी को कर्त्तव्य पथ पर आगे बढना होगा । 

सर्व सेवा संघ अध्यक्ष चंदन पाल ने देश की वर्तमान परिस्थिति और अगले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक अनोखा अवसर है। जब देश जात-धर्म के विद्वेष और हिंसा से बुरी तरह से जूझ रहे हैं। कोरोना  से अधिक भयानक यह भावना है जिसे युवाओं को समझना जरूरी है। अमृत महोत्सव को स्मरण करते हुए हम साबरमती से सेवाग्राम और पोचम पल्ली से पवनार यात्रा का प्रस्ताव रखते  है। इसी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ेंगे। युवाओं को अब स्वावलंबन से दूर किया जा रहा  है। भावनात्मक तरीके से उनको शोषण किया जा रहा है, इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है। ऐसे दुष्ट शक्तियों का पर्दाफाश करने के काम में जुड़ जाना चाहिए। 

इस मौके पर वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी गुरुजी को शाल और श्रीफल दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवा ग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष टी आर एन प्रभु, सर्व सेवा संघ महामंत्री गौरांग चंद्र महापात्रा,  ट्रस्टी शेख हुसैन, कार्य समिति सदस्य अविनाश काकडे,  महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के डा शिवनारायण ठाकुर,  वर्धा जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष, मंत्री एवं सदस्य गण के साथ ही आम लोग भी शरीक थे।

कोई टिप्पणी नहीं