किशनपुर (राज टाईम्स)।
किशनपुर प्रखंड के अंदौली गांव में तीन कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद गांव में हडकम्प मच गया है। तीनो कोरोना पॉजेटिव की उम्र लगभग 30 से 50 वर्ष के बीच है।
जानकारी अनुसार इसमे किसी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद रिपोर्ट में कोरोना पॉजेटिव की पुष्टि होने पर यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई है। लोग खुद ब खुद अपने आपको एक दूसरे से परहेज करने लगे है। कई लोग गांव को पुरी तरह लॉकडाउन करने की मांग करते हुए एक - एक व्यक्ति के जांच की मांग कर रहे है।
वहीं पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अखलेश कुमार ने बताया कि तीनों कोरोना पॉजेटिव को निर्मली स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। गांव को सेनेटाईज करने के साथ - साथ अधिक से अधिक लोगों की सेम्पलिंग कराई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं