Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल- प्रधानमंत्री ओली का बिवादित बयान, श्रीराम के जन्मस्थल को बताया नेपाल का एक गांव

इंटरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स)। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मभूमि नेपाल का हिस्सा बताकर पुनः एक विवाद पैदा कर दिया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने श्री  राम के जन्मस्थान के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत ने नकली अयोध्या तैयार कर साँस्कृतिक अतिक्रमण किया है। काठमांडू में भानु जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल को भारत ने सांस्कृतिक रुप से भी अतिक्रमण किया है।



उन्होंने कहा कि भगवान राम का राज्य अयोध्या नेपाल के वीरगंज से सटे पश्चिम में ठोड़ी का एक गांव है। हम कहते हैं कि हमने सीता को भारत के राम के साथ विवाह किया है पर यह गलत है। हमने अयोध्या के राम के साथ सीता का विवाह किया है। उन्होंने सवाल किया कि भला जनकपुर का राजा अयोध्या कैसे चला गया सीता का विवाह करने ?

कोई टिप्पणी नहीं