Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार/सुपौल- राघोपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अभियुक्त सुमन यादव हथियार समेत गिरफ्तार


राघोपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली जब उसने अभियुक्त सुमन यादव को हथियार सहित गिरफ्तार किया। 
सिमराही (सुपौल)(राज टाइम्स)। राघोपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली जब उसने अभियुक्त सुमन यादव को हथियार सहित गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि राघोपुर थाना कांड संख्या 98/2020 के प्राथमिक नामजद अभियुक्त सुमन यादव की गिरफ्तारी के लिए आज सोमवार को करीब ढाई बजे उनके नेत्रत्व में धरहरा धताटोला स्थित अभियुक्त के आवास पर पुलिस पहुंची तो अभियुक्त सुमन यादव पुलिस वाहन की आवाज सुनकर भागने लगा।
अभियुक्त को भागता देख पुलिस ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया गया। छापेमारी के क्रम में सुमन यादव के घर से बिछावन के पास रखे बक्से से दो देशी कट्टा लोडेड तथा छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त सुमन यादव ने इन दोनों हत्यारों से उसने राघोपुर थाना कांड संख्या 98/2020 में गोली चलाने की बात स्वीकार किया। अभियुक्त सुमन यादव के विरुद्ध अवैध हथियार रखने के आरोप में राघोपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 114/2020 दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सरोज कुमार, पुअनि जयंत कुमार सिन्हा के साथ सशस्त्र बल मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं