सिमराही (सुपौल)(राज टाइम्स)। राघोपुर
थानाक्षेत्र के धरहरा पंचायत के मुखिया पुत्र द्वारा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे
एक प्रवासी से मारपीट का मामला सामने आया है जिसे लेकर सेंटर के अन्य प्रवासियों
के बीच काफी आक्रोश देखा गया। दरअसल उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी
वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो प्रखंड क्षेत्र के गनपतगंज अन्तर्गत भैरव मध्य
विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर का है। जिसमें प्रवासियों द्वारा काफी हो हंगामा
किया जा रहा है। वीडियो में प्रवासियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि धरहरा
पंचायत के मुखिया रामचंद्र शर्मा का पुत्र शराब के नशे में क्वारंटाइन सेंटर में
घुसकर एक क्वारंटाइन प्रवासी के साथ मारपीट किया। जिसके बाद मुखिया का पुत्र वहां
से फरार हो गया। बाद में घटना की जानकारी अन्य प्रवासियों को होने के बाद
प्रवासियों ने मिलकर सेंटर पर काफी हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं वायरल वीडियो की जब
पड़ताल की गई तो पता चला कि प्रवासी मजदूर धरहरा पंचायत का है। गुरुवार की सुबह 9
बजे सेंटर में लगे चापाकल पर पानी ले रहा था, इसी बीच मुखिया पुत्र से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद मुखिया पुत्र
ने उसे काफी मारा। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मखिया ने स्वयं मामले में संज्ञान लेते
हुए प्रवासी के परिजनों से मिलकर मामला को शांत करवाया।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया
कि घटना की जानकारी मुझे भी मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
x
कोई टिप्पणी नहीं