फोटो- प्रखंड मुख्यालय में खडी दर्जनो अवैध स्टिकर लगी बाइक मामला सामने आने के बाद आरडीओ ने दिए जांच के आदेश किशनपुर (सुपौल) (राज टाइम...
 |
फोटो- प्रखंड मुख्यालय में खडी दर्जनो अवैध स्टिकर लगी बाइक |
मामला सामने आने के बाद आरडीओ ने दिए जांच के आदेश
किशनपुर (सुपौल) (राज टाइम्स) कोरोना जैसी जानलेवा
संक्रमण को रोकने के लिए जहां केंद्र एवं राज्य सरकार लॉकडाउन का सहारा ले रही है
ताकि संक्रमण के फैलने पर काबू पाया जा सके। वही हजारो की संख्या में लोगों ने
अपनी बाइक पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, आपातकालीन
सेवा, प्रखंड नियंत्रण केंद्र, अनुमंडल
नियंत्रण केन्द्र आदि कि अवैध स्टिकर लगाकर लॉक डाउन को तोडने पर उतारू है।
 |
फोटो- प्रखंड मुख्यालय में खडी दर्जनो अवैध स्टिकर लगी बाइक |
मालूम हो कि हमलोग लॉकडाउन पार्ट 2 के अंतिम
दौर में चल रहे हैं। यहां लगातार संक्रमण की संख्या बढ़ने के कारण पुनः केंद्र के
समक्ष राज्य सरकारें लॉकडॉउन बढ़ाने की पेशकश कर रही हैं। लेकिन हैरत की बात यह है
कि विभिन्र चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारीयो के द्वारा इसे जांच
करने की बात तो दूर रोका तक नहीं जाता है। इसी का परीणाम है कि बिहार के कई जिलो
में बडी तेजी संक्रमण फैलता जा रहा है। मंगलवार को भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में
दर्जनो अनाधिकृत स्टिकर लगी बाइक खरी मिली। पूछने पर आरडीओ अजीत कुमार ने बताया कि
प्रखंड मुख्यालय से निर्गत सभी पास पर मेरा हस्ताक्षर है। कई लोग अनाधिकृत रूप से
तरह - तरह की स्टिकर लगाकर लॉक डाउन का उलंघन कर रहे है जिसकी जांच कर कार्रवाई के
निर्देश दिया गया है।
 |
फोटो- प्रखंड मुख्यालय में खडी दर्जनो अवैध स्टिकर लगी बाइक |
कोई टिप्पणी नहीं