Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अररिया- सरिता राय ने उदार मन से किया राशन सामग्री का वितरण





अररिया (राज टाइम्स)। लॉकडाउन होने की वजह से गरीब एवं निःसहाय लोगो को भारी परेशानी हो रही है। यहाँ तक कि ऐसे लोगो को खाना खाने के लिए राशन सामग्री व पीने का पानी तक नही मिल पा रहा है। संकट की इस घड़ी में टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान की संस्थापिका सह समाजसेवी सरिता राय निःसहाय लोगो के लिए रक्षा कवच की भांति कार्य कर रही है। लॉकडाउन के बाद अब तक इनलोगों के द्वारा कई सराहनीय कदम उठाए है। इसी कड़ी में गुरुवार को सरिता राय के द्वारा भरगामा प्रखंड के खजूरी में गरीब एवं निःसहाय लोगो के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। और उनका हालचाल जाना। पूरे देश में वैश्विक महामरी कोरोना वायरस के कारण देश को लॉकडाउन किया गया है जिससे सम्पूर्ण देश में कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। वही सरिता राय व उनके सहयोगियों का अनूठी पहल देखने को मिली। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूर असहाय लोगों के बीच भोजन सामग्री का वितरण संस्था के द्वारा होता रहेगा जिससे एक भी गरीब भूखे पेट एक भी दिन न सोये। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद का कार्य तो कई दिनों से चल रहा है। आपको बता दे की सरिता राय अपने उदार हृदय के वजह से लोगो के बीच हमेशा से रही है। उन्होंने सदैव गरीबों की सेवा की है। जो भी गरीब उनके पास आते है वे उनकी समस्याओं को तत्पर होकर सुनाती है और तुरंत मदद करती है। मौके पर टॉपर स्टडी पॉइंट के कई सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं