हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

सुपौल - एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन में सेविका सहायिकाओं ने दिखाई अपनी एकता

  • आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल 29 सितंबर से है जारी 
  • समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

सुपौल (बिहार)। जिले भर के आंगनबाड़ी सेविका - सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल 29 सितंबर से ही जारी है। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के क्रम में शुक्रवार को सेविकाओं-सहायिकाओं ने रैली निकालकर पूरा नगर का भ्रमण करते हुए डिग्री कॉलेज चौक के समीप जिला स्तरीय एक दिवसीय महाधरना दिया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।

संघ द्वारा दिये गए ज्ञापन में मांग की गई है कि बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये सुनिश्चित किया जाए, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान करना सुनिश्चित किया जाय, केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमश: ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाए, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तब तक सेविकाओं को 25,000 रु० एवं सहायिकाओं को 18,000 रु० प्रतिमाह मानदेय राशि दिया जाए, योग्य सहायिकाओं को सेविका में बहाली हेतु 10 बोनस अंक देने का प्रावधान लागू किया जाय, सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका सहायिका के रिक्त सभी पदों पर अविलंब बहाली किया जाय । 


इस मौके पर जिला संयोजक डॉ देवनारायण मंडल, जिलाध्यक्ष कुमारी बबीता झा, सचिव प्रेमलता कुमारी, प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष निर्मला कुमारी, पल्लवी कुमारी, उषा कुमारी, संजना देवी, लीना कुमारी, रीता देवी, रेखा रानी, ज्योति कुमारी, कुमोद देवी, पिंकी कुमारी, मधुमाला कुमारी सहित बड़ी संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद थी।



टिप्पणियाँ