Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Bihar/सुपौल - किशनपुर भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक


लाल बहादूर यादव / किशनपुर (सुपौल)। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष महामाया चौधरी की अध्यक्षता में मलाढ पंचायत के डीहवार स्थान वार्ड नंबर 11 में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल कार्यसमिति के सत्यापन समीक्षा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बूथ स्तर पर कोविड वेक्सीन अधिक से अधिक लोगो को लेने एवं कोई आदमी छुटे नही इसे सुनिश्चित करना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका चुनाव में सुनिचित करें। मण्डल उपाध्यक्ष अरुण कुमार जयसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजवूत कर चुनाव के लिए सक्रिय रहें। मौके पर उपस्थित पुर्व अध्यक्ष राधाकांत झा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मिथिलेश झा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश झा, महामंत्री अमोद झा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, महादेव चौधरी, जयनंदन साह, विनोद चौधरी, सुनील मंडल, शैलेन्द्र झा, मैथिल अनुज झा, संबोध झा, नारायण मिश्र, सागर झा,ज्ञानेश्वर मंडल आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं