सुपौल(राज टाइम्स)
राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं कार्यान्वयन हेतु प्रांत अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय व केंद्रीय संयोजक योगेन्द्र शर्मा द्वारा रवि भूषण को बिहार प्रांत का संयोजक मनोननित किया गया। वहीं पद संभालते ही प्रांत संयोजक रवि भुषण ने सभी जिला संयोजकों की घोषणा की। सुपौल जिला संयोजक के रूप में राजा रवि को मनोनीत किया । यह घोषणा प्रतियोगिता के प्रांत संयोजक रवि भूषण के द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि राजा रवि ने राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा दस्तक कवि के रूप में चयनित होकर पहले भी पूरे जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। हमें पूरी उम्मीद है इस प्रतियोगिता के सफलता में वे अपने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे। राजा रवि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल, बिहार के प्रांत अध्यक्ष प्रभाकर राय, प्रांत महासचिव संजीव मुकेश, जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल, जिला महासचिव सह कार्यक्रम के प्रांत संयोजक रवि भूषण, कार्यक्रम के सहसंयोजक सुधीर कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम ने उन्हें जो यह दायित्व सौंपा है उसे निभाने का वे हर संभव प्रयत्न करेंगे। कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी देते हुए राजा रवि ने कहा कि इस प्रतियोगिता हेतु सबसे पहले जिला स्तर से तीन कवियों का चयन करके प्रांत स्तर पर उनका नाम भेजा जाएगा। तत्पश्चात प्रांत से चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। इस काव्य पाठ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के ऊपर लिखी गई किसी भी कविता का पाठ करना है। जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति उन्मुख करने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा।प्रांत संयोजक के रुप में रवि भूषण व जिला संयोजक के रुप में राजा रवि जी के मनोनीत होने पर रवि भूषण व राजा रवि को जिला उपाध्यक्ष द्वय बिमलानंद झा , सच्चिदानंद झा, संगठन मंत्री बिन्दु श्रीवास्तव,कल्याणी स्वरूपा, मार्गदर्शक अरविंद ठाकुर, आनंद भारती, कुमार भास्कर,संरक्षक सुमन चन्द, सन्तोष प्रधान, मनोज सिंह प्रकाश झा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई।
कोई टिप्पणी नहीं