फ़ारबिसगंज(राज टाइम्स)
केंद्रीय सशस्त्र बल बने पर्यावरण संरक्षक"
केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा देश में आंतरिक सुरक्षा,अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा, कठोर व दुर्गम क्षेत्रों में डयूटी, नक्सली व आतंकी प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी के अतिरिक्त केंद्रीय सशत्र बल बने पर्यावरण संरक्षक।बात दें कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा अभी तक कुल 1,47,38,040 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जा चुके हैं जिसमे सशस्त्र सीमा बल द्वारा 14,21,285 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधरोपण के इतने बारे लक्ष्य को प्राप्त करने के उपरांत गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "पर्यावरण संरक्षक" नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसे शनिवार दिनांक 17.07.2021 को 56वीं वाहिनी बथनाहा में कार्यक्रम का आयोजन कर वाहिनी के कमांडेंट/वेटनरी डॉ ई.चौबा सिंह एवं कार्यवाहक कमांडेंट श्री कुमार राजीव रंजन द्वारा वन प्रमंडल अधिकारी, अररिया, एवं मीडिया कर्मियों को सम्मान पूर्वक पुस्तक प्रदान किया गया। साथ ही वन प्रमंडल अधिकारी, अररिया द्वारा 56वीं वाहिनी बथनाहा में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर सहायक कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार, सहायक कमांडेंट जॉन लेंथांग, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता व बलकर्मी मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं