Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अररिया - फारबिसगंज में श्रीराम सेना के द्वारा बांटा गया मास्क, साबुन और सेनेटाइजर।


अररिया (राज टाइम्स) । फारबिसगंज वार्ड संख्या तीन और चार में श्रीराम सेना ने मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का वितरण किया। सेना के अध्यक्ष सह मटियारी पंचायत के मुखिया प्रदीप देव ने कहा कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि लोगों में जागरूकता की कमी है इसीलिए यहाँ स्वच्छता के महत्व को बताना जरूरी है। कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंस का खयाल और लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रदीप देव ने कहा कि लॉकडाउन के कारण प्रतिदिन कमाकर खाने वाले मजदूर तबके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए श्रीराम सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। श्रीराम सेना के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के बीच मदद पहुँचा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा, बथनाहा, मटियारी, रमैय, भागकोहलिया में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से लोगों के राहत के लिए कार्य कर रहे हैं और जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मौके पर श्रीराम सेना के कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, विहिप के स्वेताभ मिश्रा, शैलेश जैन, मुन्ना गामी, रंजन सरदार, मिट्ठू सोनी, शंकर यादव, अभिषेक यादव, राजन राम, रोनित पासवान, बिनोद मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट- रंजीत ठाकुर

कोई टिप्पणी नहीं