काठमांडू(AIJC)
नेपाल के सिन्धुपाल्चोक में मंगलवार शाम आई बाढ़ व भूस्खलन में से सात लोगों की मौत होने की खबर है। प्रमुख जिला अधिकारी अरुण कुमार पोखरेल के अनुसार पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने सात लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। उनके अनुसार इससे अधिक मानवीय क्षति का विवरण नहीं आया है।
मंगलवार की शाम मेलम्ची व हेलम्बु में आई बाढ़-भूस्खलन से व्यापक क्षति हुई है। हेलम्बु के तीन और मेलम्ची का एक मिलाकर कुल चार पुल भी बह गए हैं। सडके भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से यातायात विच्छेद हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं