Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

BIHAR/सुपौल - वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने रखी मानसरोवर झील के पुनरुद्धार की आधारशीला

 

आश नारायण मिश्रा /  वीरपुर (सुपौल)। 

सूबे के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने वीरपुर स्थित मानसरोवर झील के पुनरुद्धार की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि हमलोग जजर्र हो चुके मानसरोवर झील के पुनरुद्धार के लिए सालों से प्रयासरत थे। अब इसे वन विभाग को दे दिया गया है। पहले फेज में 10 करोड़ की राशि इसके लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह मानसरोवर झील उत्तर भारत का सबसे बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। यहाँ कई फेज में काम किये जाने है। वीरपुर की पहचान इस मानसरोवर झील को लेकर पर्यटन स्थल के रूप में होगी। होटल एवं अन्य सुविधा इसमें उपलब्ध होगी। लोगो के आकर्षण का केंद्र इस झील को बनाया जाएगा। नेपाल सहित दूर दराज से लोग यहाँ घूमने आएंगे।

इस मौके पर डीएफओ सुनील कुमार शरण, बसंतपुर आरडीओ देवानन्द कुमार सिंह, वनपाल के के झा, वीरपुर थाना अध्यक्ष डीएन मंडल,  जिला प्रतिनिधि राघवेन्दर झा राघव, बसन्तपुर वीरपुर प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, विनय कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष पशुपति गुप्ता, दिलीप कुमार, अरुण मिश्र, रविंद्र ठाकुर, संजीव कुमार मेहता, जीवछ सिंह, मनीष कुमार सिंह, आलोक आनन्द, राजेश कुमार सिंह, आशीष देव, चन्दन देव, रामचन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं