Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Bihar/सुपौल- अधिवक्ता जयप्रकाश मंडल का कोरोना से निधन

 

फाईल फोटो- अधिवक्ता जयप्रकाश मंडल

रामलखन प्रसाद/ निर्मली (सुपौल)। 

निर्मली अनुमंडलीय न्यायालय से संबद्ध अधिवक्ता जयप्रकाश मंडल (59 वर्ष) का निधन रविवार की दोपहर बाद मधुबनी जिला के मझौरा गांव स्थित उनके आवास पर हो गया। जयप्रकाश मंडल एक अधिवक्ता ही नहीं बल्कि एक साहित्यकार, प्रसिद्ध गायक और सकारात्मक सोच के सामाजिक कार्यकर्ता थे। वर्तमान समय में वे सबडिविजनल बार एसोसिएशन निर्मली के उपाध्यक्ष पद पर विराजमान थे। वे पिछले कुछ दिनों से मधुमेह से पीड़ित थे। इधर जब उनकी तबीयत खराब हुई तो निर्मली पीएससी में कोरोना जांच कराया और पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने घर पर आवश्यक उपचार के साथ आइसोलेट हो गए लेकिन रविवार को दोपहर बाद वह कोरोना से जंग हार गए।

 

वे अपने पीछे पुत्र पौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अधिवक्ता जय प्रकाश मंडल के निधन पर संघ के अध्यक्ष रामलखन प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र महासेठ, अर्जुन कुमार मंडल , महासचिव गिरधारी प्रसाद साहू, संयुक्त सचिव विजय कुमार साहू, सहायक सचिव गुलाब चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार विमल, ऑडिटर ललित नारायण, संघ के पूर्व अध्यक्ष सूर्यनारायण कामत, रोशन कुमार गुप्ता, सत्यनारायण मंडल, नंदकिशोर प्रसाद, अमोद कुमार सिंह, राजदेव मंडल, रामप्रवेश मंडल, भोला यादव, विकास कुमार,  शैलेंद्र यादव, हरेकृष्ण हिमासु सहित कई शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी जयप्रकाश मंडल के रूप में हुई क्षति की पूर्ति की संभव नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं