लाल बहादूर यादव/ किशनपुर (राज टाइम्स)। जाप के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को अपने समर्थको के साथ कोसी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मोजहा, परसामाधो, बैंगा, सनपतहा, दुबियाही, सुकमारपुर, पीरगंज, ठाढ़ीद्यत्ता आदि गांवो में बाढ़ से जारी तबाही के मद्देनजर लोगों से बातचीत कर समस्या से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ विकराल स्थिति में है। लोग बेघर हो चुके है। दस बीघा जमीन उपजाने वाले किसान को भोजन के लाले पडे है।
श्री कुमार ने जिला प्रशासन से कम्युनिटी किचन चलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही उनके नेता राष्ट्रीय संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव कोसी का दौरा कर बाढ़ की स्थिति से अवगत होते हुए प्रशासन से मिलकर बाढ़ सहायता में बरती जा रही कोताही को लेकर भी चर्चा करेगें। इस अवसर पर मोहम्मद कयामुल, सुरेन्द्र साह, रमेश यादव, मनोज यादव आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं