नेपाल- सुनसरी में नेपाल पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, दो अपराधी घायल, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा ईलाज, अन्य अपराधी भागने में सफल
रिपोर्ट @ राजेश शर्मा
नेपाल डेस्क (राज टाइम्स)। पथरदेवा सीमा से सटे सुनसरी जिले के देवानगंज सीमा के समीप नेपाल पुलिस व अपराधियो के बीच गोलीबारी में दो अपराधी घायल हो गये हैं। प्रदेश संख्या एक के पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार सुनसरी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल अपराधियों के साथ भारतीय नंबर की गाडी बरामद होने से अपराधिक गुट पर भारतीय नागरिक होने की आशंका है। जिसमें दो लोगो को गोली लगी है। यह जानकारी सुनसरी एसपी कमल थापा ने दी।
एसपी श्री थापा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात्रि देवानगनज सीमा के समीप पहुची पुलिस की विशेष टीम के द्वारा जब अपराधियों को रुकने को कहा तो वे फायरिंग कर दशगज्जा की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग में दो अपराधी को गोली लगी है। जिनका ईलाज पुलिस अभिरक्षा में किया जा रहा हैं। वहीं अन्य 3 अपराधी सीमा पार कर भागने में सफल हुए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति नशीली दवाओं का कारोबारी बताया गया है।
एसपी श्री थापा ने बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस के द्वारा 12 राउंड गोली चलाई गई हैं। गिरफ्तार अपराधी का नाम पिन्टु व राजेश बताया गया है। घायल दोनो अपराधियों को घुटने के नीचे गोली लगी है। जिसका ईलाज स्थानीय अस्पताल में करवाने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए धरान स्थित बीपी कोइराला रेफर किया गया है।
सुनसरी एसपी के अनुसार अन्य अपराधियों को भी गोली लगी है।
एसपी कमल थाप ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अपराधियों के पास से पुलिस के द्वारा एक पिस्तौल, 6 राउन्ड गोली व 2 मैगजीन बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से दो बाइक बरामद किया गया है। एक बाइक का नम्बर BR38V3528 है वहीं दूसरी बाइक बिना नम्बर की होण्डा साइन 125 सीसी है।
ताजा अपडेट :-
पुलिस अनुसंधान में आई ताजा खबर के अनुसार पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति देवनगंज के सीमावर्ती वार्ड संख्या दो निवासी 23 वर्षीय पिन्टु यादव व
वार्ड संख्या तीन का राजेश यादव है। दोनों का ईलाज धरान स्थित वीपी काेइराला स्वास्थ विज्ञान प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। सुनसरी पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी बिनोद कुमार शर्मा ने पत्रकार सम्मेलन कर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीमा इलाके से
प्रवेश करने की सूचना पर भारतीय नागरिक होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन घायल गिरफ्तार
अपराधी ने देवनगंज का निवासी होने की बात स्वीकार किया है। हालाँकि डीएसपी शर्मा ने बताया कि अनुसंधान में फरार अन्य तीन अपराधी भारतीय नागरिक
होने की बात सामने आई है। घायल अपराधी कॉन्ट्रेक्ट
किलर है जो डकैती, हथियारों की तस्करी ,नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त होने की पुष्टि
हुई है। डीएसपी शर्मा ने कहा कि फरार अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं