सिमराही (राज टाइम्स)। करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के अड़राहा वार्ड नंबर- 12 निवासी शंकर सिंह की लाश शनिवार को बायसी पंचायत के वार्ड- 14 स्थित पलार से बरामद हुई। लाश का सिर गायब है। वहीं शरीर पर छुरे के कई निशान हैं। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जब लोग खेत में काम करने पहुंचे तो लाश देखकर शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा शरीर एवं कपडे देखकर पहचान की। घटना की सूचना के बाद डीएसपी बीरपुर, इन्स्पेक्टर बीरपुर तथा करजाईन एवं प्रतपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा करजाईन थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम में मृतक शंकर सिंह की दूसरी पत्नी वंदना देवी मायके चली गई थी। पहली पत्नी उपमुखिया रीना देवी लॉक डाउन से ही अपने मायके नेपाल में बच्चों के साथ है। घर पर बूढ़ी माता एवं पिता थे। मृतक शंकर सिंह के माता ने बताया कि शुक्रवार की रात में शंकर के पिता कामेश्वर सिंह गांव में ही भोज खाने गए थे। रात करीब नौ बजे शंकर दूध एवं पानी पीकर घर के बरामदे पर ही सो गया। वह भी अंदर के कमरे में सोने चली गई। सुबह जब उठी तो शंकर घर से गायब था। दरवाजे पर सोये पिता से भी उनके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली। करीब दस बजे बायसी पलार पर लाश मिलने की सूचना के बाद जब पहुंची तो लाश का शरीर एवं कपडे देखकर पहचाना कि यह लाश उनके बेटे की है। वहीं मायके गई शंकर सिंह की पत्नी ने बताया कि रात करीब दस बजे उनके मोबाइल से कॉल आया था। लेकिन आवाज स्पष्ट नहीं था। वहीं इस बारे में डीएसपी बीरपुर रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजन के बयान के आधार पर छानबीन कर एक से दो दिन में मामले की खुलासा हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं