Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Bihar-ई-रिक्शा चालक को गोली मार कर हत्या, बोरी में मिली लाश



अररिया (राज टाइम्स)

अररिया जिले के आरएस थानाक्षेत्र से जहाँ बोरी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। मामला आरएस थानाक्षेत्र के रहिकपुर वार्ड नं 1 का है। मृतक की पहचान ककोड़वा बस्ती वार्ड नंबर 29 निवासी मो अजीज के 35 वर्षीय पुत्र मो अजीम के रूप में की गई है। मृतक के भाई मो असद आलम ने बताया कि उनका भाई ई-रिक्शा चलाता था। रविवार की  रात जब वह घर नहीं आया, तब से ही उसे खोजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि वह सब दिन 8 बजे तक घर आ जाता था। बीते रविवार जब वह 9 बजे तक उसके घर नहीं आने पर खोज बीन किया जा रहा था। फिर उन्हें रहिकपुर में किसी के शव मिलने की जानकारी मिली।
जब वह  शव मिलने की जानकारी पर शव देखने पहुंचे तो अपने भाई को देख विचलित हो गए। शव को देखकर लग रहा है गोली मारकर हत्या की गई है।
 सूचना पर आरएस थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। जहाँ अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने पहुँचकर मृतक के परिवार से मिले और घटना का जायजा लिया। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं