जयनगर, (मधुबनी)(राज टाइम्स)
भाजपा की जयनगर नगर मण्डल इकाई द्वारा जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। स्थानीय भाजपा नेता गंगा साह के वार्ड-6 स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट की। डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस से प्रेरणा लेते हुए सभी ने राष्ट्रीय एकता और एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान, एक कानून के लिए शपथ ग्रहण किया।
बलिदान दिवस कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने एक राष्ट्र में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान का विरोध करते हुए राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के लिए एक राष्ट्र में एक प्रधान, एक निशान के लिए अपनी जीवन को बलिदान कर दिया। वहीं भाजपा नेता अधिवक्ता श्याम किशोर सिंह ने उनके बौद्धिक प्रखरता का उल्लेख करते हुए कहा कि वो प्रखर राष्ट्रवादी के साथ ही प्रखर विद्वान भी थे और केवल 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्विद्यालय के कुलपति बनने वाले भारत के युवा प्राध्यापक बने और आजतक इतनी कम उम्र में इस महत्वपूर्ण स्थान पर और कोई नहीं पहुँच सके हैं और राष्ट्र प्रथम को आगे रखते हुए एक राष्ट्र में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान का विरोध किया और मंत्रिमंडल के त्यागपत्र दे दिया। भाजपा जयनगर नगर मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार साह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वो जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे और हरेक राष्ट्रवादी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पूर्वे ने डॉ. मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना से लेकर अभी तक के भाजपा के सफर को बताते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा आज हरेक राष्ट्रवादी भारतीय के ह्रदय में बस चुका है। गंगा साह ने कहा कि सभी को राष्ट्र रक्षा, राष्ट्र निर्माण में सजग होकर योगदान देना चाहिए और मुखर्जी जी की बौद्धिकता और दूरदर्शिता से प्रेरणा लेनी चाहिए।
बलिदान दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरीय भाजपा नेता विजय अग्रवाल, अधिवक्ता श्याम किशोर सिंह, नगर अध्यक्ष राजकुमार साह, जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पूर्वे, वार्ड-6 सदस्य प्रतिनिधि गंगा साह, राजीव कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार रजक, राजेश रंजन सिंह, रामजी कुमार, रामचरित्र ठाकुर, रूपेश कुमार साह, महेश पासवान, ओमप्रकाश नायक, रमेशचंद्र झा, सूरज कुमार गुप्ता, शम्भू कुमार महतो, सन्तोष ठाकुर, पंकज कुमार, प्रेम कुमार, विजय कुमार, सूर्यनारायण मण्डल, दुःखी पासवान, सन्तोष चौधरी, फूलो देवी उपस्थित रहे।
मधुबनी से सुभाष सिंह यादव की रिपोर्ट।


कोई टिप्पणी नहीं