Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार- पेट्रोल डीजल की महंगाई पर जाप का हल्ला बोल


पटना / जोगबनी (राज टाइम्स)।  जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना में टमटम जुलूस निकाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कई शहरों में पेट्रोल से ज्यादा महंगा डीजल हो गया है। जिसका असर किसानों व्यापारियों और आम जनों पर पड़ा है। तेल के दाम बढ़ने से गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। कोरोना के बाद महंगाई से आम जनता त्रस्त है और सरकार मुनाफा कमाने में लगी है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद इसका फायदा आमजन को नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोगों के पास पहले से ही पैसे की कमी है और ऊपर से तेल की बढ़ती कीमत मध्यम वर्गीय परिवार पर दोहरा मार कर रही है। इन सब के बीच सरकार टैक्स वसूलने में लगी हुई है।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और मुख्य प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम को नियंत्रित करने में विफल रही है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सरकार को पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को वापस लेना होगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, अकबर अली परवेज़, नवल किशोर यादव, अवधेश कुमार लल्लू, राजू दानवीर, आकबर अली, छात्र अध्यक्ष विशाल कुमार, युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, रेणु जायसवाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोगबनी नगर अध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में जोगबनी के नेता जी चौक से लेकर स्टेशन चौक तक केंद्र सरकार के विरोध में जमकर हल्ला बोला। इस दौरान जाप प्रदेश कोषाध्यक्ष रहमत अली ने कहा कि भाजपा सरकार जनता विरोधी आदमखोर सरकार है। इन्हें सिर्फ अपने चुनाव प्रचार तन्त्र को मजबूत करने से मतलब है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें उनका पार्टी कोष को बढ़ाने के लिए जनता को चूस कर तेल निकाल रही है। जन अधिकार पार्टी और पूरे बिहार की जनता इस बार बिहार से नीतीश व केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। मौके पर जाप छात्र प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य सैफ अली खान, रिजवान, रोजित, चाँद, शाहनवाज हुसैन, शाइस्ता प्रवीण, शाहीन परवीन, नीतीश जायसवाल, गंगाधर राम, गोविद योगी, तौहीद आलम, शेखर, विक्की आनंद, शहनवाज़, हरेराम, अहसान, राजेश देव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं