Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अररिया - पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित


जिला पदाधिकारी ने की पुष्टि


अररिया (राज टाइम्स). अररिया जिला मुख्यालय में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। बक्सर अपने घर से लौटे बिहार पुलिस के 30 वर्षीय जवान को कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। हालांकि 22 अप्रैल से ही बक्सर से लौटने के बाद वह गर्ल्स हाईस्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती था। शनिवार की शाम जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक महकमा सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि फिलहाल पीड़ित को इलाज के लिए क्वारंटाइन सेंटर से फारबिसगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में बनाये गये आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मदन मोहन प्रसाद सिंह ने पुलिस जवान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाज के लिए फिलहाल उसे फारबिसगंज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अररिया पुलिस बल में पदस्थापित कंस्टेबल छुट्टी में घर गया था। छुट्टी पूरी करने के बाद वह 22 अप्रैल को अररिया लौटा। इसके बाद उन्हें गर्ल्स हाईस्कूल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जांच के लिए इसका नमूना भेजा गया था। शनिवार की शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। प्रशासनिक महकमा व स्वास्थ्य विभाग पीड़ित युवक के ट्रेवलिंग हिस्ट्री सहित उनके घर के सदस्यों, साथियों व संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित करने में जुट गई। साथ ही अररिया बाजार के तीन किलोमीटर तक क्षेत्रों को सील कर दिया गया है तथा लोगों से पूर्व के भांति अत्यधिक सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की गई है। बता दें कि इससे पहले 28 अप्रैल को अररिया के चिकनी कमलदाहा गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। युवक उत्तर प्रदेश के बलिया से घर लौट रहा था। इसके छपरा जिला प्रशासन ने बॉर्डर पर रोक लिया था। छपरा में ही उसे क्वारंटन किया गया। जांच में पॉजिटिव पाया गया था। फिलहाल व छपरा में आइसोलेशन में है।

कोई टिप्पणी नहीं