Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल- नौ लाख रुपए के साथ एक भारतीय नागरिक को सप्तरी पुलिस ने किया गिरफ्तार



  • गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के सुपौल जिले का

इन्टरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स)। नौ लाख रुपए के साथ एक भारतीय व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के सप्तरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सुपौल जिले के बथनाहा ग्राम पंचायत वार्ड नं. 17 निवासी फुलकुमार मेहता बताया गया है। 

डीएसपी तिलक भारती ने बताया कि लॉकडाउन के समय लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पुलिस ने  उसे गिरफ्तार किया। जाँच के क्रम में उसके झोला में दो किलो चीनी के नीचे छुपा कर रखे 9 लाख  नगद बरामद किया गया। डीएसपी भारती ने बताया कि सप्तरी जिले के हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका पुलिस चौकी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। उसे जिला पुलिस  कार्यालय सप्तरी भेज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं