Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार/जोगबनी- तीन सौ चार नेपाली नागरिक जोगबनी नाका से नेपाल भेजे गए






















विराटनगर (राज टाईम्स)। भारत व नेपाली प्रशासन के समन्वय से मंगलवार की देर संध्या तक जोगबनी मुख्य बॉर्डर से तीन सौ चार नेपाली नागरिक को विराटनगर भेजा गया है। भारत के विभिन्न क्षेत्र से जोगबनी नाका तक आए नेपाली नागरिक को प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन कार्यालय मोरंग व विराटनगर महानगरपालिका के समन्वय में विराटनगर भेजा गया।
जोगबनी सीमा में  महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्य से नेपाली नागरिक जोगबनी आए थे। जिसमें  276 पुरुष 28 महिला थी। मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी मदन भुजेल ने बताया कि औपचारिक रुप में पहले चरण में इन सभी नेपाली नागरिक को जोगबनी से विराटनगर लाया गया है। भारत से आये सभी नेपाली नागरिकों को प्रदेश एक सरकार के द्वारा विभिन्न स्थान में बनाये गए होल्डिङ सेन्टर में रखा जाएगा। 
होल्डिंग सेंटर से सभी को सम्बन्धित पालिका को सौंपा जाएगा। सम्बंधित पालिका से इन सभी लोगों को क्वारेन्टाइन में रखने का प्रबन्ध करना पड़ेगा। लेकिन लम्बी दूरी के नागरिकों को विराटनगर में निर्मित होल्डिङ सेन्टर में रख नाम अद्यावधिक कर आगे भेजा जाएगा। जिलाधिकारी भुजेल ने बताया कि सभी नेपाली नागरिक का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ।

विराटनगर के नागरिकों की जानकारी लेने विराटनगर महानगरपालिका के मेयर भीम पराजुली  जोगबनी सीमा पहुंचे। मेयर श्री पराजुली ने कहा कि सीमा में फंसे नेपाली नगारिक नेपाल आ रहे है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारेन्टाइन में रखने का जिमेदारी हम सभी का है । जोगबनी नाका से नेपाल प्रवेश किये सभी लोगो को विराटनगर के डीएवी स्कुल में बनाये गए होल्डिंग सेन्टर में रखने की बात मेयर पराजुली ने कही है।

भारत से  नेपाल प्रवेश किये नेपाली नागरिकों को स्वागत करने के लिये व सुरक्षा के दृष्टिकोण से नेपाली सेना के सुर्यदल गण थलहा ब्यारेक मोरंग के प्रमुख सेनानी रघुनाथ पौडेल, जिला पुलिस कार्यालय मोरंग प्रमुख एसपी विश्व अधिकारी, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नम्बर 3 गण हेड क्वा. कंकालिनी मोरङ प्रमुख सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक नेत्र बहादुर कार्कि
राष्ट्रीय अनुसंधान जिला कार्यालय मोरंग के उप अनुसंधान निर्देशक टिका प्रसाद पोखरेल, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नं. 9 गुल्म हेड (राजस्व तथा भन्सार सुरक्षा गस्ति) रानी प्रमुख सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक प्रदीप बस्नेत व इलाका पुलिस कार्यालय रानी प्रमुख दीपक थापा की उपस्थिति थी।
रिपोर्ट- पवन शाह

कोई टिप्पणी नहीं