- नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक निरन्तर भारत वापस आ रहे हैं। शनिवार को वीरगंज स्थित आईसीपी पर देखी गयी लोगों की लम्बी लाइन
इन्टरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स) । लॉकडाउन के दौरान नेपाल में फंसे भारतीय
नागरिक निरन्तर नेपाल से भारत वापस आ रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को वीरगंज स्थित आईसीपी से नेपाल से भारत आने वाले कि लम्बी लाइन देखी गयी।
इसी क्रम में शनिवार को वीरगंज स्थित आईसीपी से नेपाल से भारत आने वाले कि लम्बी लाइन देखी गयी।
वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के
अनुसार नेपाल में फंसे करीब 20 हजार नागरिक भारतीय दूतावास के सम्पर्क में है वहीं
अभी भी हजारों भारतीय नागरिक सम्पर्क विहीन ही है। वाणिज्य दूतावास वीरगंज के
मिडिया संयोजक एवं काउंसिलर सुरेश कुमार के अनुसार प्रदेश संख्या दो में तीन हजार
नागरिक विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए है। सभी से सम्पर्क कर आईसीपी नाका से भारत भेजे
जाने का कार्य चल रहा है।

रविवार की सुबह साढे 8 बजे रक्सौल से दिल्ली
के लिये सत्याग्राह एक्सप्रेस को चलाया गया है। वहीं नेपाल से करीब एक लाख लोग
भारत वापस जाने की तैयारी में है।
कोई टिप्पणी नहीं