Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अररिया- नि:सहाय लोगों के बीच ट्रस्ट द्वारा पुरी, सब्जी व बुनिया का किया वितरण






अररिया (राज टाइम्स). लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी व जरूरतमंदों के बीच लगातार भारती सेवा सदन ट्रस्ट अपनी उपस्थिति बरकरार रखते हुए जहां स्वास्थ्य कीट वितरित कर रही हैं, वहीं जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन के साथ साथ अल्पाहार के रूप में पुरी, जिलेबी बुनिया, व सब्जी का वितरण का भी सिलसिला जारी है।
फोटो- ट्रस्ट द्वारा पूरी ,सब्जी व बुनिया का वितरण करते हुए
शनिवार व रविवार को सुबह मदर टेरेसा, गांधीनगर, जय प्रकाश नगर व शिवपुरी में भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ रामनारायण भारती के द्वारा जरूरतमंदों के बीच पुरी, सब्जी, बुनिया का वितरण किया। खास तो यह है कि भारती सेवा सदन के सदस्य शहरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों का सर्वे कर वैसे परिवारों के चिन्हित करते हुए उन तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं । जो इनके सही हकदार हैं । 

भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि कोविड 19 अब तेजी से अपने अपना बिहार में भी पावों पसार रहा है, जबकि अररिया के भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पुलिस व प्रशासन के द्वारा सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। बावजूद संक्रमण की रफ्तार अगर नहीं रुक रही है तो हमें और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

फोटो-  ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मियों के बीच स्वास्थ्य कीट बांटते हुए
उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री  के प्रति सहयोगात्मक रूख अख्तियार करना चाहिए। जिला प्रशासन के द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन भी करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका दूसरा पहलू गरीबों के लिए बेहद मायूसी भरा है , लेकिन भारती सेवा सदन इस बुरे वक्त में भी अपनी जिम्मेदारियों को समझ रहा है। इसी प्रकार अन्य सक्षम लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कर आगे आना चाहिए। अगर गरीब के घर एक वक्त का चूल्हा जला पाने में हम सफल हो जाते हैं, तो हम कोविड 19 की जंग में गरीबों को कंधे से कंधे मिलाकर चलने में सहयोगी बना सकते हैं।

 पूरी सब्जी बुनिया राहत वितरण करने के क्रम में डॉ आरएन भारती ने कहा कि किसी भूखे को एक वक्त रोटी खिला देना, बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सीताराम मंडल, कार्यालय प्रभारी ऋतुराज रितेश, कोषाध्यक्ष रूना भारती, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण विश्वास, कुमार विश्वास, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, अनुराग, कविता देवी, सोनू कुमार यादव राजा कुमार आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं