नालन्दा (राज टाइम्स)।लॉकडाउन में चोर भगवान को भी बख्स रहा है। बीती रात चोरों ने लहेरी थाना इलाके के बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट हनुमान मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर दानपात्र में रखे हजारों रुपए चुरा लिया। मंदिर के पुजारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इन दिनों लॉक डाउन में मंदिरों में ताला लगा हुआ है। इसी का फायदा उठाकर बीती रात चोर मंदिर में प्रवेश कर दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे गुप्तदान को चुरा लिया। सुबह जब वे पूजा करने मंदिर पहुंचे तब उन्हें इस बात का पता चला। हालांकि इन दिनों शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ सी गयी है। घरों के बाद अब चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त के प्रति रोष देखा जा रहा है। मोहल्लेवासी पुलिस गश्ती में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मामला दर्ज कर बदमाश की खोजबीन की जा रही है
बयान- शैलेंद्र पांडेय (पुजारी)
कोई टिप्पणी नहीं