Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल- विराटनगर प्रशासन ने जमाती को लगाई नेपाल प्रवेश पर रोक




जोगबनी (राज टाइम्स) महाराष्ट्र से नेपाल जाने के लिए जोगबनी पहुंचे ग्यारह लोगो को जोगबनी में क्वारंटाइन किया गया। इस सबंध में क्वारंटाइन में बाहर से आये लोगों को भेजने के लिए तैनात नगर पंचायत कर्मी कोरोना योद्धा परवेज ने बताया कि ये सभी नेपाली नागरिक हाल ही में हुए इस्तमा से महाराष्ट्र के लिए निकले जमाती थे जिन्हें महाराष्ट्र के मस्जिद में क्वारंटाइन किया गया था। क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने पर इन सभी को नेपाल के लिए भेज दिया गया जो गुरुवार को जोगबनी पहुँचे। यहां आने के बाद पुनः सभी को जोगबनी में क्वारंटाइन किया गया। परवेज ने बताया की उसमें से एक कैंसर का मरीज है जो महाराष्ट्र में ही इलाजरत था, जिसे नेपाल भेजने का प्रयास किया गया लेकिन जमात का नाम सुनकर विराटनगर (मोरंग) प्रशासन ने नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी। अब इन सभी को जोगबनी स्थित महमूदिया मदरसा में क्वारंटाइन में रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं