आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है सर्वे
अररिया (राज टाइम्स). जिले के विभिन्न
पंचायतों में आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा पंचायत के सभी वार्डों
में घर-घर घूमकर कोरोना महामारी को देखते हुए सर्वे का कार्य किया जा रहा है, तो वहीं कोरोना महामारी के मद्देनजर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी
कड़ी में आज नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या पांच में आंगनवाड़ी सेविका चंदा देवी
एवं आशा दीदी मुन्नी देवी द्वारा घर-घर घूमकर
परिवार के सदस्यों के बारे में पूछकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि
घर में किसी को सर्दी खांसी या सांस लेने में कोई दिक्कत तो नहीं है साथ ही
कोई सदस्य बाहर से तो नहीं आया है। जबकि
वही लोगों को कोरोना महामारी को लेकर लॉक डॉउन का पालन करने,मास्क
का उपयोग करने तथा बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने जैसे महत्वपूर्ण जानकारी दी
गई।
आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता ने बताया
कि सर्वे का कार्य हमलोगों ने 1 मई से शुरू किया है जो 4 मई,2020 तक चलेगा। अब तक उन्होंने वार्ड संख्या 3, 5 तथा 6 में सर्वे का काम
पूरा कर लिया है और लगभग 300 घरों में जाकर पड़ताल की है। उसने यह भी बताया कि यदि
किसी को ऐसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने क्षेत्र के एएनएम को सूचित करें या अगर
पास पड़ोस में भी ऐसा कोई व्यक्ति दिखाई दे तो भी आप इसकी सूचना दे सकते हैं।
बताते चलें कि नवाबगंज पंचायत में अतिरिक्त
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, परंतु न तो
यहां कोई डॉक्टर है और न हीं कोई एंबुलेंस
की ही व्यवस्था है। ऐसे में यहां यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका भगवान ही
मालिक है। इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।
रिपोर्ट- रंजीत ठाकुर

कोई टिप्पणी नहीं