Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार/नालन्दा- पूर्ण लॉकडाउन में भी अपराधी बेख़ौफ़, नाले विवाद को लेकर एक युवक को मारी गोली



नालन्दा (राज टाइम्स). पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी नालंदा जिले में अपराधी बेखौफ दिखाई दे रहे हैं तभी तो हर छोटी से छोटी विवाद को लेकर गोली चलाना और गोली मारना इन के लिए बहुत ही छोटी सी बात हो गई है। ताजा मामला हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के फलहनवा गांव का है । जहां महज नाले के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से रईस यादव और लाल बहादुर यादव के बीच नाले का विवाद चल रहा था। आज उस विवाद को लेकर दोनों के परिजनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी कहासुनी के दौरान रईस यादव और लालू यादव ने लाल बहादुर यादव के पुत्र नवरत्न कुमार पर गोलियां चला दी जिसमें 1 गोली युवक के सीने में जा लगी। इन लोगों के द्वारा कुल 2 राउंड गोली चलाई गई, घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अपने घायल पुत्र को इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं