Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार/नालंदा - हत्या की नीयत से पहुँचा व्यक्ति पिस्टल-कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार


नालन्दा (राज टाइम्स). नगर थाना अंतर्गत अम्बेर मोड़ के समीप से छेड़खानी के बाद महिला के पति की हत्या करने पहुँचे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति सुधीर कुमार है। भीड़ ने उसकी पिटाई भी की। 
पीड़ित महिला ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पास में ही मुर्गा दुकान चलाता है। दिन में जब वह स्नान कर रही थी। तो वह जबरन उसके घर घुसना चाहा। जिस पर महिला के पति ने विरोध किया। इसी विरोध के कारण वह हथियार लेकर उसकी हत्या करने पहुँचा था। इसी बीच दोनों में हाथापाई होने लगी और उसके हाथ से कट्टा गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बकाया मांगने पर दुकानदार का बैजू नामक युवक से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दुकानदार ने हथियार निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने उसे हथियार समेत पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं