- बेगूसराय में गस्ती लगाते पुलिस टीम पर बेख़ौफ़ अपराधियों ने किया हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में होमगार्ड जवान की मौत
बेगुसराय (राज टाइम्स). बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने लोहियानगर थाने की गस्ती टीम पर ताबड़तोड़
गोलीबारी की है। इस हमले में पुलिस की गस्ती दल में शामिल एक होमगार्ड जवान की मौत
हो गई।
घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप की है। मृतक
होमगार्ड की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के निवासी राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार
के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोहियानगर थाने की पुलिस गस्ती के लिए
पन्हास की ओर जा रही थी। तभी वीर कुंवर सिंह चौक के पास बाइक सवार तीन की संख्या
में रहे अपराधियों ने पुलिस की जीप पर
ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरु कर दी। जब तक पुलिस वाले संभल पाते तब तक होमगार्ड जवान राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू को
गोली लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। होमगार्ड जवान की मौत के बाद पुलिस
महकमे में खलबली मची हुई है।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम
मच गया। हत्या के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर
लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है। बताते
चलें कि बेगूसराय में लॉकडाउन में भी लगातार अपराधियों के द्वारा बड़ी-बड़ी घटना
को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले कुछ घंटों में 2 महिला समेत एक होमगार्ड जवान की
गोली मारकर हत्या कर दी गई है ।
रिपोर्ट - धीरज झा
कोई टिप्पणी नहीं