नेपाल (राज टाइम्स) नेपाल विद्युत प्रसारण
लाइन के कार्य के लिये भारत से गए पचास भारतीय मजदुर को नेपाल पुलिस ने रविवार के
सुबह गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन कार्यालय काभ्रे ने 50 भारतीय नागरिक को
रविवार की सुबह गिरफ्तार करने की पुष्टि कि है। काभ्रे कब प्रमुख जिला अधिकारी
श्रवण कुमार तिमल्सिना ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि सिन्धुपाल चौक से
सुबह आठ बजे धुलिखेल आए इन सभी भारतीय नागरिकों को नियन्त्रण में लिया गया है।
जिला अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सिन्धुपाल
चौक के जल्केनी से आज सुबह कन्टेनर में धुलिखेल पहुँचे सभी भारतीय नागरिक जल्केनी में
विद्युत् प्रसारण लाइन मे काम करने वाले मजदूर है। लॉकडाउन के कारण मजदूरों के
आने कि सूचना मिलने पर सभी को नियंत्रण में लिया गया है। आगे क्या करना है इस पर विमर्श
किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं