Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुंगेर- क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने का SP ने किया अनुरोध


कहा- पीड़ित लोगों के साथ आत्मीय व्यवहार करना बेहद जरूरी

  • जवानों को दिया सुरक्षित रहने का टिप्स


मुंगेर (राज टाइम्स)|| पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने जमालपुर और ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्रों का दौरा किया। जमालपुर थाना अंतर्गत सदर बाजार क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने सीलिंग एरिया, लॉक डाउन,  पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। जमालपुर सदर बाजार में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च भी किया। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई थी। सील एरिया में किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। कुछ लोगों को वापस घर भी लौटाया गया तथा उन्हें कड़ी नसीहत दी गई।

जमालपुर सदर बाजार में पदस्थापित पुलिस जवानों का उन्होंने मनोबल बढ़ाया और कहा कि विपदा की इस घड़ी में मजबूती और मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने विभिन्न पुलिस पोस्टों का निरीक्षण किया। तैनात पुलिस बल की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट लाइन पर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिला में अभी तक पुलिस फ्रंटलाइन पर काम कर रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर पूरी तालमेल बिठाते हुए काम करने का उन्होंने निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सुरक्षा और सहयोग करने का भी उन्होंने जवानों को निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जवानों को सुरक्षित रहने के टिप्स भी दिए और सैनिटाइजर, हैंडवाश का नियमित अंतराल पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। जवानों को पहले ही सैनिटाइजर, हैंडवाश, साबुन, मास्क मुहैया कराया गया था। सदर बाजार में फ्लैग मार्च के बाद पुलिस अधीक्षक ने दल बल के साथ दूसरे इलाकों का भी दौरा किया। क्वींस हॉस्टल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी उन्होंने जायजा लिया तथा वहां रखे गए लोगों के बारे में जानकारियां प्राप्त की। स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने का अनुरोध किया और कहा कि पीड़ित लोगों के साथ आत्मीय व्यवहार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती की भी समीक्षा की तथा जवानों को सुरक्षित माहौल में फ्रंट लाइन पर रहकर काम करने के लिए मनोबल बढ़ाया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार, ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, क्यूआरटी मेंबर विजेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं