Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अररिया- फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय लोगों के बीच किया गया राहत सामग्रियों का वितरण


बिहार/अररिया(राज टाइम्स)। जिले के फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों के बीच आज शुक्रवार को राहत सामग्रियों का वितरण किया गया।
कोरोना जैसी भयानक महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय लोगों के समक्ष भोजन की विकराल समस्या उपस्थित हो गई है।
 जिसे देखते हुए फुलकाहा थाना पुलिस ने फुलकाहा थानाध्यक्ष हरीश तिवारी की अध्यक्षता में फुलकाहा थाना क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ परिवारों को राहत सामग्री दी गई। इन राहत सामग्रियों में चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, सरसों, तेल आदि दिए गए। राहत सामग्रियों के मिलने पर निर्धन परिवार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस के इस सामाजिक कदम की लोगों ने जमकर तारीफ की है।
रिपोर्ट- रंजीत ठाकुर

कोई टिप्पणी नहीं