बिहार/अररिया (राज टाइम्स)।
बिहार विकास युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण के आवास पर बिवियुमो का 5वाँ स्थापना दिवस एवं डाँ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। लॉकडाउन की वजह से बिना किसी विशेष आयोजन सादगी के साथ ही कानून निर्माता की तस्वीर पर फूल माला व दीप प्रज्वलित किया गया।
मौके पर मोर्चा अध्यक्ष श्री कृष्ण ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने का निवेदन किया। मोर्चा स्थापना दिवस के मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण, श्रीमती बालसुधा देवी, पिन्टु यादव, पिंकी कृष्ण, अजय कुमार भारती, हर्षा कृष्ण, हर्षजीत कृष्ण, परमजीत कृष्ण, गौरब कुमार, सुशील कुमार, ललन कुमार, विजय कुमार, रोशन आदि मौजूद थे। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा था।
कोई टिप्पणी नहीं