Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

BIHAR/सुपौल- पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद मंत्री ने मृतक के परिजनों को बँधाया ढाढस

 

अमृत सागर झा/ बलुआ बाजार (सुपौल)।  पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में पिता - पुत्र की मौत के बाद गुरुवार को वन पर्यावरण मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ,बसंतपुर आरडीओ देवानंद कुमार एवं अन्य पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र के तुलसीपट्टी वार्ड नंबर 09 पहुंचे। जहां सड़क दुर्घटना में मृतक भरत झा व उनके पुत्र शिवम कुमार के परिजनों से मिले।


गौरतलब है कि बीते 3 जून को मोटरसायकिल से जा रहे नाथपट्टी निवासी भरत झा व उनके छोटे पुत्र शिवम झा की बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरदार टोला के निकट ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गयी थी। मंत्री श्री बबलू ने दुख की इस घड़ी में मृतक के परिजनों से ढाढ़स बधाते उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक के बच्चों की पढ़ाई व लड़की की शादी में हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों को एक सप्ताह के अंदर में 4-4 लाख की सहोयग राशि भी दिलवाने का अश्वासन दिया। 


इस मौके पर युवा मोर्चा पंचायत अध्यक्ष निखिल सौरभ झा और भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष देव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन देव, बिशनपुर मुखिया प्रतिनिधि सुधीरकांत झा तथा गौरी शंकर झा, प्रमोद झा, आलोक झा, मुन्ना साह, अनुज भास्कर, रमैया झा, ठूठी मुखिया प्रतिनिधि अश्वनी झा क्रांति, आशीष कुमार सिंटू, मोतिष झा, सोनू झा, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं