पवन साह /बिराटनगर (राज टाइम्स)। भारत नेपाल सीमा में निरंतर तनाव बढ़ रहा है
इसी क्रम के पीलर संख्या 152 के समीप देर
रात्रि नेपाल सस्त्र पुलिस व भारतीय नागरिक के बीच झड़प की जानकारी मिली है। इस
घटना में दो पुलिसकर्मी के घायल होने की बात सामने आयी है। नेपाल सशस्त्र पुलिस ने
बताया कि चार राउंड फायरिंग भी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र गौरीगंज
के मलाह टोल के भारतीय नागरिक व नेपाल सशस्त्र पुलिस के बीच झड़प हुई है। सशस्त्र
पुलिस उपरीक्षक रेशमकुमार थक्सु से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मलाह टोल
से तस्करी के सामानों को रोकने के क्रम में हवाई फायर की गयी। जिसमें दो पुलिसकर्मी
को हल्की चोट आई है, घायल पुलिसकर्मी का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया
गया है। सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक रेशम कुमार थक्सु ने कहा कि एक भारतीय नागरिक के
भी घायल होने की खबर है। उन्होने बताया कि लॉक डाउन के बाद सीमा नाका में तस्करी की
वारदात मे काफी इजाफा हुआ है। तस्करो के समूह के द्वारा मौका देख कर सुनियोजित
तरीके से हमला किया जा रहा है। घटना की जानकरी काउंटर पार्ट (एसएसबी) को दे दी गयी
है।
क्या कहते है एसएसबी के अधिकारी
एसएसबी 12 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विरेन्द्र
चौधरी ने नेपाल पुलिस द्वारा गोली चलाने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि
नेपाल पुलिस की फायरिंग में युवक जितेंद्र कुमार सिंह के कंधे पर एक गोली लगी है।
जिसका इलाज पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में किया गया फिर युवक की
गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक का
पूर्णिया में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं