अररिया
(राज टाइम्स). कोरोना महामारी को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए अनुमंडल
पुलिस पदाधिकारी, फारविसगंज मनोज कुमार भारत-नेपाल सीमा का जायजा
लेने पहुंचे। उन्होंने भारतीय क्षेत्र में सीमा पर चौकसी का जायजा लिया।
उन्होंने
वहां उपस्थित एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा बीओपी के इंस्पेक्टर मंतोष कुमार से भी
मौजूदा हालात पर चर्चा की। उनके साथ इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार एवं फुलकाहा
थानाध्यक्ष हरेश तिवारी भी मौजूद थे। इस
क्रम में उन्होंने फुलकाहा थाना के विभिन्न कांडों का जायजा लिया एवं कई आवश्यक
दिशा निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने फुलकाहा बाजार की भी विधि व्यवस्था का भी
अवलोकन किया।


कोई टिप्पणी नहीं