Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

लॉकडाउन में गरीबों का सहयोग कर मिशाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी निर्मल भगत



त्रिवेणीगंज/सुपौल (राज टाइम्स). देशभर में करोना वायरस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं. बिहार के कई जिले भी इसकी चपेट में आ गए हैं जिसको लेकर पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है लेकिन इस लॉकडाउन के कारण गरीब तबके एवं दिहाड़ी मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेसहारे लोग एवं दिहाड़ी मजदूरों को कोई समस्या ना हो इसके लिए समाजसेवी निर्मल भगत ने त्रिवेणीगंज थाना प्रशासन के सहयोग से थाना के सटे सभी पंचायतों में अपना हाथ बढ़ा कर इनकी मदद कर रहे हैं। सैकड़ों गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों को अपने निजी खर्च से लगातार लॉक डाउन में खाद्य सामग्री देकर मानवता की एक नई मिशाल पेश कर रहे है। त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर एवं थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार अपने पुलिस बल के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के ऐसे गरीब जो बेसहारा हो या दैनिक मजदूरी कर रहे दैनिक मजदूरों को अपने साथी रामकुमार के साथ मिलकर उन्हें चिन्हित कर उनकी मदद कर रहे है। 


काम न मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंचे लोगों की मदद समाजसेवी निर्मल भगत  4 किलो चावल, 250 ग्राम दाल, 4 केजी आलू, 1 केजी नमक, 1 लीटर सरसों तेल, आधा लीटर दूध, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री का एक पैकेट तैयार कर बांट कर रहे हैं। वहीं संक्रमण की चेन को तोड़ने के टिप्स भी बता रहे हैं. स्वच्छ औऱ स्वस्थ्य रहने के लिए एक मच्छरदानी, महिलाओं के लिए साड़ी, डीटॉल साबुन, माक्स, सैनिटाइजर भी दे रहे हैं। इसके साथ हीं दिन रात लोगों की सेवा में लगे हमारे स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के बीच सभी थाना में जा जा कर सैनिटाइजर बेस परफ्यूम दे कर उनकी हौसला भी अफजाई कर रहे हैं। 

खाद्य सामग्री को लेकर समाजसेवी निर्मल भगत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीब बेसहारे दैनिक मजदूरों को खाने पीने की कोई समस्या ना हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन की मदद एवं कुछ कार्यकर्ता साथियों के सहयोग से राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वितरण करते हुए मुझे खुशी मिल रही है। इस दौरान लॉकडाउन औऱ सोशल डिस्टेंस का भी पूर्ण रूपेण पालन कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं