Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत/नेपाल- खुली सीमा से नेपाल से भारत आ रहे 12 लोगो को नेपाल पुलिस ने लिया नियंत्रण में




जोगबनी (राज टाइम्स). रविवार को  जोगबनी सीमा  से सटे नेपाल के दरैया  बस्ती के समीप  खुली सीमा  के खेत खलिहानो के रास्ते से नेपाल से भारत प्रवेश करने के दौरान 12 नेपाली लोगो को नेपाल पुलिस ने नियंत्रण में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश संख्या एक के झापा, सुरुंगा दमक, मोरंग जिले के  पथरी व सुनसरी जिले के इनरुवा के 5  पुरुष व 5 महिला तथा 2 बच्चे कुल 12 लोग शामिल है तथा  एक 1 च 3528 नम्बर के स्कार्पियो गाड़ी में सफेद कपड़ा लगा कर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र दरैया बस्ती तक आया था जहाँ से भारत सीमा में प्रवेश करने के फिराक में था ।
इलाका पुलिस कार्यालय रानी के इंस्पेक्टर दीपक थापा के अनुसार सभी लोग झापा, सुरुंग, दमक, पथरी अन्य स्थानों के निवासी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन से समन्वय करते हुए विराटनगर तक पहुचे थे। सीमा पहुचे लोगो का कहना था कि इनके परिजन दरभंगा के हेरिटेज अस्पताल में इलाज के क्रम में 75 वर्षीय गुनौर चौधरी की मृत्यु हो गईं है. जिनके दाह संस्कार के लिए वे सभी भारत जा रहे थे।

लॉकडाउन के दौरान सीमावर्ती इलाकों में होने वाली सभी गतिविधि पर विशेष निगरानी की जा रही है।   भारत-नेपाल दोनो देश की स्सीमा लॉकडाउन के कारण सील है। ऐसे समय में चोरी छिपे खेत खलिहानो के रास्तों के माध्यम नेपाल से भारत प्रवेश से दोनों देश के सम्बंध में नकारात्मक संदेश जाएगा। सभी लोगो को इलाका पुलिस कार्यालय रानी, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 9 गुल्म हेक्वा0  (राजस्व तथा भन्सार सुरक्षा गस्ति) रानी व सशस्त्र प्रहरी बल बॉर्डर आउट पोस्ट बखरी की टीम ने नियन्त्रण में ले कर आवश्यक करवाई कर वापस भेजे जाने की बात कही जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं