आरटीआई एक्टिविस्ट प्रशेनजीत कृष्ण ने की बंदोबस्त रद्द करने की मांग अररिया (राज टाइम्स)। लॉकडाउन के दौरान गुप्त तरीके से फारबिसगंज नप क...
आरटीआई एक्टिविस्ट प्रशेनजीत कृष्ण ने की बंदोबस्त रद्द करने की मांग
अररिया (राज टाइम्स)। लॉकडाउन के दौरान गुप्त तरीके से फारबिसगंज नप के द्वारा बंदोबस्ती कर सरकारी राजस्व का नुकशान किये जाने की शिकायत बिहार विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह आरटीआई एक्टिविस्ट प्रसेनजीत कृष्ण ने अररिया डीएम श्री प्रशांत कुमार सीएच से किया है। मोर्चा के द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बीते बुधवार को स्थानीय नगर परिषद कार्यालय फारबिसगंज में लॉकडाउन के बावजूद भी मुख्य बस पड़ाव एवं ऑटो स्टैंड सहित शहर के हाटों की बंदोबस्ती संपन्न कराई गई। जिसमें सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है। मोर्चाध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने कहा है कि बंदोबस्ती किये जाने की सूचना यदि सार्वजनिक की जाती तो इसमें कई लोग हिस्सा लेते और ऊँची बोली लगाकर सरकार को अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति होती। लेकिन नप प्रशासन के द्वारा गुपचुप तरीके से बंदोस्ती किया जाना और कुछेक गिने चुने लोगो के बीच ही प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाना नीयत पर संदेह पैदा करता है। इस गुप्त तरीके की बंदोस्ती से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। प्रशेनजीत कृष्ण ने जिलाधिकारी से नप प्रशासन द्वारा दी गई बंदोस्ती को रद्द करते हुए पुनः सूचना प्रकाशित के उपरांत ही बंदोबस्ती किये जाने की माँग की है।
कोई टिप्पणी नहीं