Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नालंदा- बिहार शरीफ अस्पताल के पीएचसी प्रभारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

  • तीन दिन पूर्व गया था सैम्पल जांच  
  • दुबई से आए युवक के संपर्क में आये थे चिकित्सक 

डॉ राम सिंह ( सिविल सर्जन नालंदा )
बिहार/ नालंदा (राज टाइम्स)।
नालंदा में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज दोपहर बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर स्थित पीएचसी प्रभारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार अब जिले में इसकी संख्या 8 हो गयी है। चिकित्सक का तीन दिन पूर्व सैम्पल जांच में गया था। ये दुबई से बिहारशरीफ लौटे युवक के संपर्क में आये थे। सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने  पुष्टि करते हुए बताया कि ये नगर क्षेत्र में बने क्वारनटाइन सेंटर के प्रभारी भी थी। इन्हें क्वारनटाइन करने की व्यवस्था की जा रही है । अस्पताल के चिकित्सक के पोजेटिव पाए जाने के बाद कर्मियों में भय का माहौल कायम हो गया है। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय समेत पूरे अस्पताल को सैनेटाइज किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं