- नेपाल के दर्जनों मस्जिदों में घूमने गए थे
राज टाइम्स।
नेपाल पुलिस के द्वारा संक्रमित सभी 12 लोगो के "ट्रेवल हिस्ट्री" तैयार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग जोगबनी सीमा से बिराटनगर होते हुए सुनसरी जिले के इनरुवा, दुहवी के मस्जिद में घूमने आये थे फिर सप्तरी के जाजर में हुए इस्तिमा में भाग लिया। इस्तेमा के बाद सप्तरी से उदयपुर के मोहम्मद कयूम के यहाँ शादी समारोह में भी भाग लेने पहुंचे थे।
इन लोगो के साथ रहे बिराटनगर के अन्य चार लोग भी सुनसरी, सप्तरीको बोदेबरसाइन, राजविराज, फत्तेपुर सहित अन्य जगहों पर रुकते हुए उदयपुर पहुचने की बात सामने आई है।
यह सभी लोग उदयपुर के दो मस्जिदों में रुके थे। पहले चौदण्डीगढी नगरपालिका स्थित शिवाई के मस्जिद में रुकने के बाद पुगेर लॉकडाउन के समय में उदयपुर के त्रियुगा नगरपालिका स्थित भुल्के के मस्जिद में आने की बात सामने आई है। इनके ट्रेवल हिस्ट्री से कई लोगों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं