बिहार/ अररिया(राज टाइम्स)। जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा वार्ड संख्या दो में आज रविवार को दिन के करीब डेढ़ बजे हुए अग्निकांड में राजेन्द्र पोद्दार, पिता सुवंशलाल पोद्दार का 3 घर जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना पर एसएसबी के बीओपी फुलकाहा प्रभारी मंतोष कुमार जवानों का साथ पहुंचे, तो वहीं फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी, एसआई महेंद्र प्रसाद यादव भी सदलबल पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद करने लगे। करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां भी पहुंची। तब तक आग पर कुछ हद तक काबू कर लिया गया था।
इस अग्निकांड में पीड़ित गृह स्वामी का कहना है उनके घर में दुश्मनीवश किसी ने आग लगा दी है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि गृहस्वामी ने फंसाने के लिये खुद ही अपने घर में आग लगायी है। इसका खुलासा तो अब जांच के बाद ही हो पाएगा।कुछ भी हो इस अग्निकांड में कपड़े, अनाज, जेवरात, नगदी आदि मिलाकर कुल तीन लाख रुपये के करीब क्षति का अनुमान लगाया जाता है।
रिपोर्ट- रंजीत ठाकुर

कोई टिप्पणी नहीं