Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Bihar/ अररिया- अंचरा पंचायत के ऋषिदेव टोला वार्ड 09 में पांच वर्षो में नहीं हुआ विकास का कार्य


प्रतिनिधि कहते हैं विकास करना पंचायत के कर्मी व पदाधिकारियों का काम है, मेरा नहीं




अररिया से रंजीत ठाकुर की रिपोर्ट

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित (ऋषिदेव) महादलित टोला के लोग विकास की कार्य से अब भी है कोसों दूर।लोग फूस के झोपड़ी में रहने को है मजबूर। समाचार संकलन के दौरान जब संवाददाता टोले पर पहुंचा तो देखा कि चारों तरफ झोपड़ियां ही झोपड़ियां दिखाई दे रहा है। शौचालय भी देखने को नहीं मिला। जब इस सम्बन्ध में  टोले के लोगों से जानकारी लिया तो मौजूद महिलाओं ने बताया कि इस बस्ती का आज तक कोई विकास नहीं हुआ।

महिलाओं ने बताया कि उन लोगों को ना तो प्रधानमंत्री आवाज योजना का लाभ मिलाऔर ना ही शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड आदि पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा मुहैया कराया गया है। बाढ़ बरसात के समय हम लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुसा रहता है, लेकिन देखने कोई जनप्रतिनिधि नहीं आते है। पंचायत के मुखिया कभी भी टोले पर आकर नहीं देखते हैं कि लोग किस परेशानी में हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि कोई भी योजना का लाभ बिना नजराना दिए नहीं मिलता है। जबकि लगभग एक सौ घर एवं लगभग 500 जनसंख्या की बस्ती है। मौके पर उमानंद ऋषिदेव, मसो० फुलेश्वरी देवी, रेकची ऋषिदेव,मैथानी देवी, प्राणबती देवी,बोदनी देवी, मसो०लीली देवी,अनिला देवी, ममता देवी आदि ने बताया कि टोले का विकास नहीं तो वोट नहीं।

विकास मुखिया जी का काम नहीं-
इस बाबत मुखिया पति उपेंद्र शर्मा ने बताया कि विकास करना पदाधिकारियों एवं पंचायत के कर्मियों का काम है, मेरा नहीं।


क्या कहते हैं वार्ड सदस्य पप्पू वर्मा:-
वार्ड सदस्य पप्पू वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 5 वर्षों में लगभग बीस को लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है।शेष परिवार के लोगों का नाम नए सूची में शामिल हैं, योजना प्रारंभ होने के बाद बाकी बचे लोगों का लाभ मिल सकता है। उन्होंने बताया कि लोग आवास योजना का पैसा तो उठा लेते हैं लेकिन घर नहीं बनाते है। जिस कारण टोले में झोपड़ी दिखाई देता है। शौचालय निर्माण के संबंध में बताया कि इस योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलता है, जो पहले शौचालय निर्माण पूर्ण करता है। सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का पाइप एवं नल नहीं लगाया गया है। हम लोग विभाग से संबंधित पदाधिकारी को बोलते बोलते थक चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं