Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

NEPAL- भारत - नेपाल मित्रता में खलल डालने की साजिश, नक्शा विवाद का फायदा उठा रहा पाकिस्तान

  •  साजिश के तहत दोनों देशो के बीच फैला रहा भ्रम का मकड़जाल 

इन्टरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स)। पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत-नेपाल के बीच नक्शा विवाद से उत्पन्न परिस्थिति का पाकिस्तान के द्वारा फायदा उठाया जा रहा है. पाकिस्तान द्वारा साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से दोनो देशों के लोगों के बीच भ्रम फैला कर मित्रता में खलल डालने का घृणित कार्य किया जा रहा है।
इसका ताजा उदाहरण पुन: तब देखने को मिला जब पाकिस्तान द्वारा ट्वीट कर 13 भारतीय सैनिकों को नेपाली सेना के द्वारा नियन्त्रण में लेने का भ्रम फैलाया गया, जिसमे कोई सत्यता नही थी।
अभी भारत नेपाल के बीच सीमा विवाद के कारण दोनों देश के सम्बन्ध में कुछ अस्थिरता देखी जा रही है। ऐसे समय मे पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री इमरान खान के द्वारा नेपाल के साथ के सीमा विवाद का उल्लेख करते हुए  भारत की मोदी सरकर को पड़ोसियों के लिये खतरा बताना इस साजिश को बेनकाब करता है।

पाकिस्तान ने ट्वीट करते हुए कई गम्भीर आरोप लगाया है। पाकिस्तान से सामाजिक संजाल में नेपाल भारत के बीच के सम्बंध के विषय में कई भ्रामक खबरें फैलाई जा रहा है। पाकिस्तान जिन्दावाद नाम से किये गए ट्वीटर पेज पर लिखा है कि 13 भारतीय सैनिक को नेपाली सेना ने नियन्त्रण में लेने का विडियो पोस्ट किया है।

वीडियो में भारतीय सुरक्षा अधिकारी व नेपाली अधिकारी दिख रहे है। वीडियो पोस्ट कर उर्दु में लिखा गया है  कि "13 भारतीय सैनिक को नेपाली सेना के द्वारा नियन्त्रण में लिया गया।"
भारत - नेपाल के बीच में दिख रहे विवाद को उतेजित बनाने के उद्देश्य से पाकिस्तान से संचालित इस ट्विटर हैंडल पर 2015 के इस वीडियो को स्पॉन्सर कर नेपाल में वायरल करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इसमें सभी वर्ग को जरूरी सचेत रहना होगा । @kishworpaudel @matrikas @Dirghadp https://t.co/9w6FI8rd3a

— Bhupendra Bahadur Kshatri (@bhupen07) June 1, 2020
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नेपाल के बुद्धिजीवियों ने कहा है कि भारत नेपाल के बीच का सम्बन्ध विशुद्ध नेपाल-भारत देश के बिच का बिवाद है। इसमे बाहरी शक्ति चाल चलने के प्रयास में है। हम अपनी समस्या आपसी समझदारी से ही हल करेंगे। सावधान व सचेत रहे। बाहरी शक्ति व आईएसआई को कामयाब न होने दे। https://t.co/zc0KEMW5YX

— Pankaj Mishra🇳🇵 (@pankajmkumar) June 1, 2020
वही एक ब्यक्ति ने लिखा है कि वीडियो 2015 नवम्बर का है। उस वक़्त भारत के सुरक्षाकर्मी आतंकी समुह का पीछा करते समय नेपाल की सीमा में प्रवेश कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों देश के सुरक्षाकर्मी व प्रशासन ने बैठक कर अपराधी को वापस सीमा पार भेजा था। जिसका वीडियो में स्पष्ट उल्लेख है।  भारत व नेपाल के बीच सीमा विवाद के समय ऐसे पुराने वीडियो को वायरल कर दोनो देश के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर अफवाह फैलाने का दुस्साहस किया जा रहा है।


कुछ  विदेशी शक्ति के द्वारा भारत नेपाल की जनता के बीच का सम्बन्ध खराब करने के लिये कई सुनोयजित कार्य किये जा रहे है, जिसमे पाकिस्तानी गुप्तचर संगठन (आइएसआइ), युरोपेली युनियन (ईयू) सहित अन्य संगठन भारत नेपाल की जनता के बीच के सम्बंध को बिगाड़ने के लिये लगे हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं