अमृत कुमार सागर / बलुआ बाजार (सुपौल)।
भीमपुर थाना पुलिस ने साल 2020 में मारपीट के दौरान हुई एक हत्या मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर उसे शनिवार
को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीमपुर थाने में साल
2020
में दर्ज कांड संख्या 24/20 का आरोपी चैनपुर वार्ड नंबर 3 निवासी सकलदेव पासवान का पुत्र श्याम सुंदर पासवान पिछले काफी
दिनों से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा था। मामलें के आरोपितों की गिरफ्तारी को
लेकर चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात श्यामसुंदर
पासवान की गिरफ्तारी की गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष
सुबोध यादव ने कहा कि आरोपी बहुत दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर शनिवार
को जेल भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं